Download App Now Register Now

राजस्थान बोर्ड को मिला स्थायी नेतृत्व, हनुमान सिंह राठौड़ ने संभाला BSER अध्यक्ष पद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर में लंबे समय से चली आ रही तदर्थ और कार्यवाहक व्यवस्था का दौर समाप्त हो गया है। नवनियुक्त स्थायी अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने सोमवार को अजमेर पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचने पर बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और मंत्रालयिक स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान परिसर में ढोल-नगाड़े, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पदभार ग्रहण से पहले उन्होंने बोर्ड परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और 11:55 बजे शुभ मुहूर्त में अपनी सीट पर बैठकर कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उनका परिवार भी मौजूद रहा।

नए अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को प्रभावी रूप से लागू करना है। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों और पाठ्यक्रम को नए मापदंडों के अनुसार तैयार किया जाएगा ताकि रटने की प्रवृत्ति खत्म हो और विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता बढ़े। साथ ही शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को दस्तावेजों और सेवाओं के लिए बार-बार अजमेर आने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि जिला और संभाग स्तर पर छात्र सहायता केंद्रों को और अधिक डिजिटल व सुलभ बनाया जाएगा।

नए अध्यक्ष ने बोर्ड की छवि और पारदर्शिता को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि संस्था को विवादों से दूर रखते हुए टीमवर्क और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |